Noida News : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी के पास बाइक सवार एक युवक चलती हुई ट्रैक्टर से टकरा गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि पंकज मिश्रा पुत्र चतुरानंद मिश्रा उम्र 32 वर्ष सदरपुर कॉलोनी में रहते थे। वह बीती रात को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सदरपुर कॉलोनी के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है।

