Noida News : उद्यमी अभिषेक जैन ने परिजनों के साथ गन्नौर मंदिर हरियाणा में की पूजा-अर्चना

दीप ज्योति रबर प्राइवेट लिमिटेड पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई, भंडारे का किया आयोजन
Noida News : औद्योगिक शहर नोएडा में अनंत चतुर्दशी (पर्युषण महापर्व) एवं देवताओं के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर में कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया। पर्युषण महापर्व पर दीप ज्योति रबर प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अभिषेक जैन ने परिजनों के साथ गन्नौर मंदिर हरियाणा जाकर पूजा-अर्चना की।
अनंत चतुर्दशी (पर्युषण महापर्व) एवं विश्वकर्मा की जयंती पर सेक्टर-5 स्थित दीप ज्योति रबर प्राइवेट लिमिटेड पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दीप ज्योति के सीएमडी एवं जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिषेक जैन ने बताया कि दस लक्षण पर्व, जैन धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है। यह जैन धर्म के दस प्रमुख गुणों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान जैन धर्म के अनुयायी दस लक्षणों का पालन करते हैं। ये दस लक्षण हैं- उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य, उत्तम ब्रह्मचर्य है।
अभिषेक जैन ने बताया कि अनंत चतुर्दशी (पर्युषण महापर्व) एवं विश्वकर्मा की जयंती पर दीप ज्योति कंपनी पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में परिजनों के साथ ही कर्मचारी एवं अन्य विशिष्ट लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा द्वारा देवी-देवताओं के भवन, महल, रथ, हथियारों का निर्माण किया गया है। यहां तक की उन्होंने ही रावण की सोने की लंका बनाई थी।
उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से व्यापार-कारोबार में काफी तरक्की होती है, इसलिए इस दिन फैक्ट्री, कारखानों और प्रतिष्ठानों में उनकी पूजा की जाती है। इस दौरान सभी लोग भक्ति भाव से उनकी पूजा करते हैं, जिससे उनके बिजनेस, कारोबार में काफी तरक्की होती है।