Noida News : पत्नी से अवैध संबंध के शक में ई- रिक्शा चालक की छुरें से गोदकर हत्या
Noida News : थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक ई- रिक्शा चालक की आज छुरा से गोदकर हत्या कर दी। उसे शक था कि मृतक की उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार को सोनू पुत्र सुरेश चंद्र ने गोलू पुत्र श्री राम सिंह उम्र 22 वर्ष के ऊपर छुरा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने गोलू के ऊपर कई वार किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए भंगेल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने शनिवार दोपहर बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की तथा आरोपी सोनू पुत्र सुरेश चंद्र निवासी जनपद पीलीभीत हाल निवासी ग्राम याकूबपुर उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह कक्षा आठवीं तक पढ़ा है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक ई- रिक्शा चलाता था, तथा आरोपी एक फैक्ट्री में काम करता था। आरोपी को शक था कि गोलू की उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। दोनों फोन पर बात करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

