Noida News : ग्लोबल आइकन पुरस्कार से डा. संगीता शर्मा सम्मानित

Noida News : औद्योगिक शहर नोएडा में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता शर्मा को कार्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा पंजीकृत ग्लोबल आइकन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर संगीता शर्मा को ग्लोबल आइकन पुरस्कार मिलने पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
Noida News :
डॉक्टर संगीता शर्मा वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की प्रमुख हैं। उन्होंने जूनियर रेसीडेंसी लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल, मौलाना आजाद मेडिकल हॉस्पिटल से की। डीएनबी सेंट स्टेफान हॉस्पिटल से की है। इसके अलावा उन्होंने एआईआईएमएस में रिसर्च ऑफिसर बतौर काम किया। सीनियर रेसीडेंसी उन्होंने दादा देव हॉस्पिटल से की। सेक्टर-37 निवासी डॉ संगीता शर्मा ने ग्लोबल आइकन पुरस्कार को शहीद कैप्टन शशि कांत शर्मा तथा माता पिता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के सहयोग से ही उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।