Noida News : क्षत्रिय समाज को साधने में सफल रहे डॉक्टर महेश शर्मा

Jun 5, 2024 - 10:49
Noida News : क्षत्रिय समाज को साधने में सफल रहे डॉक्टर महेश शर्मा

Noida News : क्षत्रिय समाज के विरोध की आशंका के बीच चुनाव मैदान में उतरे डॉक्टर महेश शर्मा ने इस समाज के मतदाताओं को साधने में सफलता हासिल की। डॉ महेश शर्मा जब लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रहे थे, उसे समय क्षत्रिय समाज के कई लोग यहां से चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे थे। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह और डॉक्टर महेश शर्मा के बीच चल रही तल्खी भी जग जाहिर थी। गौतम बुद्ध नगर में जिलाधिकारी रहे बी एन सिंह भी चुनाव लड़ने के लिए जी जोड़ तोड़ मेहनत कर रहे थे। इस बीच डॉक्टर महेश शर्मा पर आला कमान ने विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट दे दिया। जैसे ही टिकट मिला क्षत्रिय समाज के लोगों के बीच उनके प्रति विरोध के स्वर उभरने लगे। क्षत्रिय बाहुल कई गांव में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ। सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से लोगों ने इसे खूब प्रसारित भी किया, लेकिन राजनीति के महारथी डॉक्टर महेश शर्मा ने जहां क्षत्रिय समाज के नेताओं को एक तरफ करते हुए सीधे क्षत्रिय समाज के लोगों से संवाद स्थापित किया। वही क्षत्रिय समाज के बड़े चेहरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो बार गौतम बुद्ध नगर में रैली कराई, और चुनाव के अंतिम दिनों में क्षत्रिय समाज के सिरमौर कहे जाने वाले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली करवाकर उन्होंने बाजी पलट दी।

गुर्जर और यादव मतदाताओं में भी लगाई सेंध

Noida News : 

 बसपा ने डॉक्टर महेश शर्मा को घेरने के लिए क्षत्रिय समाज के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया था। भाजपा के एक विधायक ने भीतर घात करते हुए अपने लोगों को संदेश दिया था कि उन्हें राजेंद्र सोलंकी को जिताना है। इसके बावजूद भी डॉक्टर महेश शर्मा का प्रयास सफल रहा तथा उन्होंने क्षत्रिय समाज के लोगों को अपनी तरफ मोड़ लिया। बताया जाता है कि डॉ महेश शर्मा ने इस लोकसभा चुनाव में मुस्लिम और गुर्जर मतदाताओं में भी जमकर सेंध लगाई। यादव मतदाता भी उनके प्रति समर्पित दिखे, तथा यादव बाहुल गांवो में भी उन्हें ज्यादा मत मिला।

राजपूत समाज के सिरमौर राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली करवाकर पलटा पासा