Noida News : विभिन्न जगहों से दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से बीती रात को दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार और शराब बरामद किया है। थाना ईकोटेक- तीन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि उप -निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने एक सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार की रात को हबीबपुर गांव के पास से सलीम पुत्र मुन्ना को गिरफ्तार किया है।
Noida News :
उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश लूटपाट करने की इरादे से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार नैन ने सोनू पुत्र सत्य प्रकाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 1 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी कुलेसरा गांव के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से गंजा बेच रहा था। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने बीती रात को श्रीकांत रवि पुत्र राजेश्वर को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी चौगानपुर गोल चक्कर के पास से उप निरीक्षक विश्वजीत सिंह द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 20 पव्वा अवैध शराब मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने इंद्रजीत पुत्र रामबालक को हल्द्वानी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से 24 पव्वा शराब मिली है। थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक गिरिराज किशोर ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर जलपुरा गांव से सूरज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक चाकू मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह व्यक्ति शराब के नशे में अवैध हथियार लेकर लोगों से झगड़ा करता हुआ घूम रहा था।
Noida News :
थाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान अभिषेक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी अमरेश कुमार ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह द्वारा की गई है। थाना फेस-दो पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने सेक्टर 81 के पास से पवन श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक चाकू मिला है।
थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर विकेश पुत्र लुकमान को ग्राम तुसियान के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 18 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि यह अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार सैनी ने बताया कि उपनिरीक्षक दीपक उदैनिया ने एक सूचना के आधार पर आलोक उर्फ पीयूष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा मिला है।
थाना फेस- वन पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर आशिक पुत्र चैनी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 10 बिजली घर के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 45 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी उप निरीक्षक नरेश चंद्र द्वारा की गई है। थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 72 अद्धा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राहुल कुमार ने रमाशंकर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इसके पास से 72 अद्धा अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का मिली है।