Noida News : करोड़ों रुपये गबन करने वाले डायरेक्टर और मैनेजर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Nov 12, 2024 - 09:14
Noida News : करोड़ों रुपये गबन करने वाले डायरेक्टर और मैनेजर मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Symbolic image

Noida News : एक कंपनी के बैंक खाते से दस करोड़ रुपये से अधिक के फ्रॉड करने वाले पूर्व डायरेक्टर और मैनेजर को साइबर थाना पुलिस ने अरेस्ट किया। दोनों को पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा है। पुलिस की टीम दोनों को ट्रांसिट रिमांड पर नोएडा लेकर आई है। इस मामले में दोनों के खिलाफ कुछ दिन पहले केस दर्ज हुआ था। इस घटना मे शामिल दो आरोपी फरार हैं। साइबर क्राइम पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। 

Noida News : 

साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने बताया कि कुछ दिन पहले लक्ष्मी नगर दिल्ली के रहने वाले प्रत्यूष पराशर ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस से उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी एल केजुएल का कॉरपोरेट ऑफिस नोएडा के सेक्टर-58 में है। इस कंपनी का ब्रांच राजस्थान से लेकर अन्य राज्यों में है। यह कंपनी विदेशों से फल आयात कर अलग अलग शहरों में सप्लाई करती है। इसी साल अप्रैल महीने में इस कंपनी को पुराने मालिक ने बेच दिया। इसके बाद दूसरी प्रबंधन टीम काम करने लगी। हालांकि इसमें कई पुराने डायरेक्टर व मैनेजर को नई प्रबंधन ने काम पर रखा। ताकि काम आसानी से चलता रहे। आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले चार डायरेक्टर और एक मैनेजरों ने कंपनी के बैंक क्रेडेंशियल की चोरी कर ली और बैंक अकाउंट की डिटेल लेकर हैक करते हुए 10 करोड़ रुपये से अधिक का फ्रॉड कर लिया। इस मामले में साइबर थाने में कंपनी के डायरेक्टर चुन्नी लाल, मैनेजर गगन लखारा, रेखा कुमावत व विनोद माली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को साइबर थाने की पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर चुन्नी लाल व मैनेजर गगन लखारा को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। दोनों मुंबई एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रहे थे। नोएडा साइबर टीम उसकी तलाश मुंबई में कर रही थी। वहीं फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।