Noida News : छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ बेचने आया बदमाश गिरफ्तार,लाखों रुपए कीमत का समुद्री गांजा बरामद

May 29, 2025 - 13:12
Noida News : छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ बेचने आया बदमाश गिरफ्तार,लाखों रुपए कीमत का समुद्री गांजा बरामद
Google Image
Noida News : छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ बेचने आया बदमाश गिरफ्तार,लाखों रुपए कीमत का समुद्री गांजा बरामद

Noida News : थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 7 किलो 300 ग्राम समुद्री गांजा (ओजी) बरामद किया है। इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जाती है।आरोपी यहां के विभिन्न विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के लिए कार में सवार होकर आया था।

Thana Sector - 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने हरिकेश दामोदर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 7 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी एक कार में गांजा भरकर एनसीआर में बेचने के लिए आया हुआ था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उसने यमुना खादर में रहने वाले एक व्यक्ति से मादक पदार्थ लिया था। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा ओजी गांजा है जो ऊंचे दाम पर बिकता है। आरोपी थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में स्थित विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ बेचने के लिए आया हुआ था।