Noida News : तीनों तहसीलों में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन, 186 शिकायतें दर्ज, 10 का किया समाधान

Feb 1, 2025 - 18:51
Noida News : तीनों तहसीलों में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन, 186 शिकायतें दर्ज, 10 का किया समाधान

Noida News : जनपद गौतमबुद्व नगर की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने 186 शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें से 10 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई।


जनपद गौतमबुद्व नगर की जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ समाधान कराने के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा तहसील दादरी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जनता की समस्याओं को सुना गया। दादरी तहसील में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनता द्वारा कुल 143 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई। जिसमें से 8 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों ने मौके पर निराकरण किया।


  इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, एसीपी ग्रेटर नोएडा सौम्या सिंह, तहसीलदार दादरी ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


 इसी प्रकार सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी भू./अ. बच्चू सिंह, जॉइंट डायरेक्टर संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ मंडल बलिराम की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। यहां पर कुल 9 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 1 शिकायत का निस्तारण अंधिकारियों ने किया। वहीं जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर जनता के द्वारा 34 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 1 शिकायतों का निस्तारण अंधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया।