Noida News : एसआईआर का काम करते समय भाजपा महानगर अध्यक्ष को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Dec 17, 2025 - 13:53
Noida News : एसआईआर का काम करते समय भाजपा महानगर अध्यक्ष को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

Noida News : नोएडा के सेक्टर-116 में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर विशेष गहन पुनरीक्षण का काम कर रहे नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान की मंगलवार शाम चार बजे के करीब दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें अचेत देखकर भाजपा नेता अमित त्यागी ने कार में बैठाया तथा सेक्टर-50 मे स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने स्टंट डालकर उनकी जान बचाई। आज सुबह से ही उनको देखने के लिए लोग अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं।

उनकी तबीयत खराब होने की सूचना जैसे ही विधायक पंकज सिंह को मिली उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बात की। अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने आपरेशन के दौरान स्टंट डाला। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती है।

भाजपा नेता अमित त्यागी ने बताया कि शाम चार बजे के करीब भाजपा कार्यालय में वह महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और अन्य लोगों के साथ एसआईआर का काम कर रहे थे। अचानक महेश चौहान को छाती में दर्द उठा और तेज पसीने आने लगे। वह बोलते-बोलते अचेत हो गए। अमित त्यागी ने तुरंत महानगर अध्यक्ष को कार में बैठाया और एक दवाई खिलाकर अस्पताल ले गए। रास्ते में उन्होंने नोएडा विधायक पंकज सिंह को घटना की सूचना दी। विधायक के फोन पर विशेषज्ञों की टीम अलर्ट हुई। सात मिनट में वह महानगर अध्यक्ष को अस्पताल लेकर पहुंचे और 12 मिनट में टीम ने आपरेशन शुरू कर दिया। आधे घंटे बाद विधायक पंकज सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने महानगर अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी ली।