Noida News : महिला ने की आत्महत्या

Feb 17, 2026 - 19:02
Noida News : महिला ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के साहबेरी गांव में रहने वाली एक महिला का शव उसके फ्लैट में मंगलवार को पुलिस को मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के साहबेरी गांव में बनी एक सोसाइटी के फ्लैट में मंगलवार दोपहर को एक 23 वर्षीय महिला के शव होने की सूचना पुलिस को मिली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतका पूजा राय निवासी जनपद दझिणि दिनाजपुर पश्चिम बंगाल उम्र 23 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।