Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों से पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार मादक पदार्थ आदि बरामद हुआ है।
Thana Bisrakh Noida News : थाना बिसरख पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने अजय पुत्र दिनेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
Thana Phase - 2 Noida News : थाना फेस दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पुलिस ने निहाल पुत्र रफी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी अवैध हथियार लेकर सेक्टर 88 के पास लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।
Thana Sector - 142 Noida News : थाना सेक्टर -142 पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 किलो 312 ग्राम अवैध गांजा तथा 1800 रुपए नगद बरामद किया है।
थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर अरुण पुत्र भोजराज तथा विजेंद्र भाटी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी सेक्टर 140 के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 1 किलो 312 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त है।
Thana Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर हरीश नामक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त था।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक दीपक कुमार ने राकेश पुत्र रघुवीर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 20 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
Thana Sector - 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक आनंद कुमार ने एक सूचना के आधार पर राहुल पुत्र अनिल बाजपेई को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया किसी गिरफ्तारी बरौला गांव के पास से हुई है।
Thana sector-58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अनुज पुत्र ताराचंद को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 62 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से एक अवैध चाकू मिला है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।
Thana Phase - 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने रंजीत कुमार पुत्र मदनलाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 105 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया किसी गिरफ्तारी हरौला गांव के पास से हुई है।
Thana Sector - 113 Noida News
Thana Sector - 113 Noida News : थाना सेक्टर 113 पुलिस ने विभिन्न जगहों से बीती रात को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक कृष्ण पाल ने एक सूचना के आधार पर राहुल पुत्र घनश्याम को सेक्टर 123 के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को एक अवैध चाकू मिला है।
उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक अभिषेक शर्मा ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर कैलाश पुत्र उत्तम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 700 ग्राम अवैध गांजा मिला है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर हिमांशु पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 800 ग्राम अवैध गांजा मिला है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक विशाल गुप्ता ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर और जिनत नामक महिला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सर्फाबाद गांव के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त थी।
Thana Kasna Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि उपेंद्र सिंह नामक उपनिरीक्षक ने बीती रात को अदनान शाह उर्फ सलीम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 40 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
Thana Rabupura Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अनुज पुत्र धर्मपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी निशान देही पर पुलिस ने इसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से वाहन चोरी की वारदात करता है।