Noida News : रैपीडो बाइक चालक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने मोबाइल फोन, नगदी और मोटरसाइकिल लूटा

Feb 17, 2026 - 18:53
Noida News : रैपीडो बाइक चालक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने मोबाइल फोन, नगदी और मोटरसाइकिल लूटा
Symbolic Image

Noida News : बदमाशों ने एक रैपीडो बाइक चालक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बदमाश उसका मोबाइल फोन, नगदी, मोटरसाइकिल आदि लूटकर भाग गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 अपर पुलिस उपायुक्त आर के गौतम ने बताया कि कुशल नामक रैपीडो बाइक चालक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गैलेक्सी चौराहे के पास से गुजर रहा था, तभी कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसके ऊपर चाकू से हमला किया तथा उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, उसके पास रखी हुई नगदी आदि लूट लिया।

 

उन्होंने बताया कि घायल को उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आज सुबह को पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।