Noida News : दिल्ली में ऑटो टैक्सी की हड़ताल, नोएडा में जबरन कैब रुकवा रहे है चालक

Noida News : दिल्ली में ऑटो /टैक्सी और एप आधारित कैब चालकों के संगठन ने 22 से 23 अगस्त को हड़ताल की घोषणा की है। इस वजह से आज दिल्ली में ज्यादातर ऑटो और कैब बंद है। इसका असर नोएडा में भी देखने को मिला है।
Noida News :
गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर कैब और ऑटो चालकों ने उन वाहनों को जबरन रोकने का प्रयास किया जो इस हड़ताल में भाग नहीं ले रहे हैं। कई जगह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों पर जाकर इस तरह से जबरन वाहन को रोकने वाले लोगों को वहां से भगाया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि हड़ताल दिल्ली में है। नोएडा में हड़ताल नहीं है। अगर कोई व्यक्ति किसी वाहन को जबरन रोकता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
।