Noida News : सिकंदराबाद में 19 अप्रैल को अखिलेश की होगी जनसभा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Apr 17, 2024 - 19:50
Noida News : सिकंदराबाद में 19 अप्रैल को अखिलेश की होगी जनसभा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा ने देश की जनता को गुमराह कर हासिल किया सत्ता : डॉक्टर महेंद्र नागर

Noida News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी 19 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदराबाद में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी देवटा ने दी। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के समर्थन में 19 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर एक बजे एमएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद के प्रांगण में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर क्षेत्र की जनता और पीडीए समाज को संदेश देने का काम करेंगे। युवाओं, किसानों, गरीब, वंचित, शोषित, सर्वधर्म की लड़ाई को प्रमुखता से जन-जन का आंदोलन बनाने वाले अखिलेश यादव आज सबसे बड़े नेता है। भाजपा ने हर एक को ठगा है और दुख दर्द दिया है।

वहीं इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर ने खुर्जा और जेवर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान डॉ नागर ने खुर्जा और जेवर विधानसभा के जहांगीरपुर, भुन्ना जाटान, नेकपुर, कलाखुरी, जवाँ, माँचड, डासौली, छपना, लादौना आदि स्थानों पर जनसंपर्क कर वोट मांगे। इस मौके पर डॉ महेन्द्र नागर ने कहा कि भाजपा देश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करने के बाद जनता का शोषण करने में लगी हुई है। गरीब, किसान, मजदूर, महिला नौजवान, व्यापारी सभी वर्ग आज परेशान है। खानपान सहित दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर सरकार द्वारा वसूली की जा रही है। बिजली के बिल, डीजल पेट्रोल आदि की कीमतों में बेहताशा वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है, वह तो केवल चुनाव के समय क्षेत्र में दिखाई देते हैं, अब जनता उन्हें जान चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में साइकिल का बटन दबाकर उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी।