Noida News : लाखों रुपए कीमत के जेवरात गवन करने का आरोप

Noida News : थाना सेक्टर 49 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपने पुराने परिचित को अपने खानदानी जेवरात रखने के लिए दिया। उन्होंने करोड़ों रुपए कीमत के जेवरात को हड़प लिया। पीड़ित का आरोप है करीब 2 किलो सोने की जेवरात उसने अपने परिचित को रखने के लिए दिया था।
Noida News :
थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात को अनुराग वाधवा पुत्र विमल वाधवा निवासी पूर्वांचल सिल्वर सिटी ग्रेटर नोएडा ने कोर्ट के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके घर में पेट का काम चल रहा था। इस वजह से उन्होंने करीब 2 किलो वजन के खानदानी जेवरात अपने पुराने परिचित सचिन मनोचा और नितिन मनोचा को 4 नवंबर वर्ष 2023 को रखने के लिए दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कई बार मांगने के बावजूद भी यह लोग उसके गहने वापस नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार आरोपी उसके लाखों रुपए कीमत के जेवरात हड़पने की फिराक में है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।