Noida News : जिलाधिकारी के शासकीय एक्स हैंडल से राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

Sep 15, 2024 - 18:13
Noida News : जिलाधिकारी के शासकीय एक्स हैंडल से राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

Noida News : थाना सेक्टर 20 पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के शासकीय एक्स हैंडल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान जनपद अलीगढ़ की अतरौली निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है। उसने शुक्रवार को जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के शासकीय एक्स हैंडल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में शुक्रवार को सहायक सूचना निदेशक गौतम बुद्ध नगर ने थाना सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र नई दिल्ली में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर विगत 6 साल से कार्यरत है। आरोपी ने गलती के लिए माफी मांगी है। डीएम ने टिप्पणी को डिलीट कर दिया है।