Noida News : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sep 19, 2025 - 11:58
Noida News : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की  हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस- 1 पुलिस ने शादी का दबाव देने पर अपनी लिविंग पार्टनर की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

 

Police Station Phase 1 Noida Newsथाना फेस -1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि 1 सितंबर को सुबह के समय थाना फेस- वन क्षेत्र के अमिताभ बच्चन पार्क में अज्ञात महिला का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई की महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। काफी परिश्रम के बाद महिला के पिता परमेश्वर शाह ने उसकी शिनाख्त अपनी पुत्री ममता के रूप में की। उन्होंने बताया कि परमेश्वर शाह द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया।

 

 

Police Investigation :थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस घटना को अंजाम देने वाले हरखू राम उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान हरखू ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से जनपद मधुबनी बिहार के रहने वाली है। मृतका भी वही की रहने वाली है। मृतका का अपने पति से तलाक हो गया था, तथा आरोपी शादीशुदा है। वह अपनी बीवी बच्चों के साथ दिल्ली के दल्लूपुरा में रहता है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि 3 वर्ष पूर्व मृतका उसके साथ दिल्ली आई तथा उसने कहा कि हमें नौकरी लगवा दो। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, तथा शारीरिक संबंध बन गए। मृतका उसके साथ लिविंग मे किराए पर मकान लेकर अलग रहने लगी। आरोपी के अनुसार मृतका उसपर यह दबाव बना रही थी कि वह उसके साथ शादी करें। अपने पत्नी और बच्चों को छोड़ दे। आरोपी के अनुसार उससे झगड़ा करके ममता घर चली गई थी। घटना से एक दिन पूर्व बिहार से वह दिल्ली आई, तथा उसने बात करने के लिए उसे बुलाया। दोनों दिल्ली से अमिताभ पार्क में पहुंचे। वहां पर आरोपी ने सेव खरीदा तथा उसे काटने के लिए चाकू लिया। आरोपी मृतका के साथ पार्क में बैठकर बात करने लगा। इसी बीच दोनों में विवाद हुआ तथा आरोपी ने सेव काटने के लिए खरीदे गए चाकू से महिला की गर्दन पर वार कर दिया तथा उसकी हत्या कर शव को वहीं छोड़कर भाग गया।

 

 

 

Judicial Custody : थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में आज पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।