Noida News :  विशेष अभियान चलाकर 30 वाहनों को किया सीज

Apr 16, 2024 - 10:40
Noida News :  विशेष अभियान चलाकर 30 वाहनों को किया सीज
विशेष अभियान चलाकर 30 वाहनों को किया सीज
Noida News : सेक्टर-125 स्थित एमेटी विश्वविद्यालय के पास मारपीट और स्टंट बाजी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सोमवार को सहायक पुलिस आयुक्त  प्रवीण कुमार सिंह और एसीपी यातायात राजीव गुप्ता की अगुवाई में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 30 से अधिक गाड़ियों का चालान किया गया एवं सभी वाहन चालकों को निर्देशित किया गया कि वे यातायात नियमों का पालन करें।
Noida News :
 सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात अधिकारियों ने कही। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक कर सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के बिंदुओं पर कार्ययोजना बनाई गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई।