Noida News : पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हुआ खुशहाल : डा. महेश शर्मा

Mar 24, 2024 - 16:25
Noida News : पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हुआ खुशहाल : डा. महेश शर्मा
होली मिलन कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा

                    पावन कुटीर सिकन्दराबाद एवं कैलाश अस्पताल खुर्जा के प्रांगण में होली मिलन

Noida News : गौतमबुध नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व चौथी बार भाजपा से प्रत्याशी डा. महेश शर्मा द्वारा आयोजित ‘‘होली मिलन कार्यक्रम’’ पावन कुटीर, सिकन्दराबाद एवं कैलाश अस्पताल खुर्जा के प्रांगण में मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। 

Noida News : होली मिलन कार्यक्रम में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने कहा कि होली का उत्सव अधर्म पर धर्म की जीत है। पिछले 60 सालों में 50 साल कांग्रेस सरकार रही है जिसने देश की उन्नति के नाम पर केवल दिखावा किया है। देश की अधिकांश जनसंख्या एक टाइम खाने के लिए भी मोहताज रही है। अल्पसंख्यकों को गलत दिशा भ्रमित करके वोट बैंक बनाने का प्रयास किया है। जल संकट, रोड संकट, आपसी भेदभाव, भ्रमित शिक्षा नीति, सरकारी तंत्र में पैसे का दुरुपयोग, खेती के पुराने साधन, महिला असुरक्षा, व्यापार में कालाबाजारी को बढ़ावा सब पिछली गैर भाजपा सरकारों की नीति रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश खुशहाल हुआ है।

 Noida News : डा. महेश शर्मा ने कहा कि इस होली के पावन पर्व पर मोदी के 10 साल के कार्यों कि पूरे विश्व में चर्चा है जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र हैं। मुझे भारतीय जनता पार्टी ने चौथी बार सांसद का प्रत्याशी बनाया है। जिसमें दो बार में सांसद और एक बार विधायक रहा हूं। वह सब, आप सब की बदौलत है। आप सबका इतना प्यार, इतना दुलार इतना मार्गदर्शन मुझे मिलता है। इसलिए मुझे चौथी बार सांसद का प्रत्याशी बनाया गया है। 

 Noida News : होली मिलन कार्यक्रम के दौरान खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, भाजपा बुलन्दशहर के जिलाध्यक्ष विकास चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधित्व सत्य प्रकाश सिंह, विधानसभा संयोजक सुरेश शर्मा, ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, अध्यक्ष अंजना भगवान दास, सिंगला मंडल अध्यक्ष नरेश सोलंकी, पुष्पेंद्र राघव, पुष्पेंद्र, रविंद्र सैनी, सतीश वाल्मीकि, नरेश सोलंकी, प्रेम प्रकाश अरोरा सहित अन्य उपस्थित रहें।