Noida News : भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग, 55 हजार लोगों को संगठन से जोड़ा

Sep 22, 2024 - 17:36
Sep 23, 2024 - 09:23
Noida News  : भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग, 55 हजार लोगों को संगठन से जोड़ा

  Noida News : भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत रविवार को नोएडा महानगर के सभी मंडलों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अब तक नोएडा महानगर में 55 हजार से अधिक सदस्य बन चुके हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के प्रति जनता का लगाव देखकर भाजपाई गदगद है।

भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत आज ग्राम निठारी में महाराणा प्रताप मंडल द्वारा स्थापित बूथ पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नवाब सिंह नागर ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ पर बैठकर पार्टी के लिए नए सदस्य बनाए। इस अवसर पर नवाब सिंह नागर ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान महापर्व में सभी वर्ग के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

 भाजपा नोएडा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि अब तक नोएडा महानगर में 55000 से अधिक सदस्य बन गए है। पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिला महामंत्री एवं सदस्यता प्रमुख उमेश त्यागी ने बताया कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती पर सभी पदाधिकारियों को अपने अपने बूथ पर 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जहां सभी पदाधिकारी 25 सितंबर को अपने अपने बूथों पर रहेंगे।

उन्होंने बताया कि आज महाराणा प्रताप मंडल में ग्राम निठारी में आयोजित सदस्यता कैम्प पर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महिला आयोग सदस्य मीनाक्षी भराला एवं पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर ने स्थानीय निवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

इस अवसर पर जिला महामंत्री उमेश त्यागी, मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, प्रदीप चौहान, सत्यनारायण महावार, पंकज झा, लोकेश कश्यप, रवि प्रधान, निर्मल सिंह, प्रज्ञा पाठक, उमेश यादव, संजय बैंसला, सुनील शर्मा, परमेंद्र बैरागी, संदीप, सरिता, राहुल प्रजापति, मधु मेहरा, अमित नागपाल, नीरज चौहान, गोविंद कोरंगा, मदन राय, सुनील शर्मा, परविंदर बैरागी, संदीप अंबावाता, सरिता, रवि अग्रवाल, संजय शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।