Noida News : सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले 270 गिरफ्तार

Sep 28, 2024 - 09:10
Noida News : सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करने वाले 270 गिरफ्तार

Noida News : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने बीती रात को विशेष अभियान चलाया।

Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेंट्रल जोन पुलिस ने बीती रात को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोग खिलाफ अभियान चलाते हुए 270 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना फेस -2 पुलिस ने 72, थाना फेस -3 पुलिस ने 18, थाना सेक्टर 63 पुलिस ने 47 ,थाना बिसरख पुलिस ने 32, थाना बदरपुर पुलिस ने 22 ,थाना ईकोटेक '3 पुलिस ने 20, थाना सूरजपुर पुलिस ने 47, थाना सेक्टर 142 पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।