Noida News : भारतीय किसान यूनियन मंच ने राजस्थान में दी दस्तक, संगठन का किया विस्तार

Apr 13, 2024 - 17:35
Noida News : भारतीय किसान यूनियन मंच ने राजस्थान में दी दस्तक, संगठन का किया विस्तार
राजस्थान प्रदेश में कार्यकारिणी का विस्तार करते राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुधीर चौहान

  Noida News : देश भर के किसान संगठनों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा भारतीय किसान यूनियन मंच उत्तर प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान में भी अपनी दस्तक दे दी है। संगठन ने राजस्थान प्रदेश में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। भारतीय किसान यूनियन मंच के इस कदम से किसानों में हर्ष व्याप्त है। 

     

    भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुधीर चौहान के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी व दो जिलों की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान प्रभारी बिल्लू प्रधान व राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया ने प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र देकर भारतीय किसान यूनियन मंच की सदस्यता दिलाई है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोलू कटारिया व जिलाध्यक्ष कोटा बूंदी राकेश गुर्जर को बनाया गया।

     राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने बताया कि जल्द ही राजस्थान प्रदेश में जिले स्तर की जिला कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इसके साथ ही राजस्थान प्रदेश में किसान व मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली समय से नहीं मिलती है। अब किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण नहीं करने दिया जायेगा।


    इस मौके पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनमिदंर भाटी ने कहा अब भारतीय किसान यूनियन मंच का परिवार बढ़ता जा रहा है। सरकार को किसानों के बच्चों को शिक्षा व  रोजगार की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश सचिव सोजीलाल, प्रदेश महासचिव जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र, जिला महासचिव महादेव, श्रीकृष्ण जेके टाइगर देव सेना जिलाध्यक्ष सहित अन्य मौजूद रहे।