Jewar News : कार ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Jun 9, 2025 - 12:10
Jun 9, 2025 - 12:11
Jewar News : कार ने मारी बाइक में टक्कर, एक की मौत, एक घायल
google image

Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र में एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को  टक्कर मार दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thana Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को सुशील पुत्र ब्रह्म सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद बुलंदशहर के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार  उनका भाई शीशपाल पुत्र परम सिंह व जितेंद्र पुत्र रमेश चंद मोटरसाइकिल पर सवार होकर  खुर्जा से जेवर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों बंकापुर के पास पहुंचे 7 जून को एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा से आकर उनके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में शीशपाल सिंह व जितेंद्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने शीशपाल सिंह को बीती रात को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।