Greater Noida News : आठ हजार वर्ग मीटर के 49 प्लाटों का यमुना विकास प्राधिकरण ने आज किया आवंटन

Sep 26, 2025 - 19:33
Greater Noida News : आठ हजार वर्ग मीटर के 49 प्लाटों का यमुना विकास प्राधिकरण ने आज किया आवंटन
आठ हजार वर्ग मीटर के 49 प्लाटों का यमुना विकास प्राधिकरण ने आज किया आवंटन

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने आज मेडिकल डिवाइस पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क योजना के अंतर्गत 49 औद्योगिक प्लाटों का आवंटन किया। ये प्लाट 8 हजार वर्ग मीटर के हैं।

Yamuna Expressway Industrial Development Authority News : यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क योजना -पांच के अंतर्गत सेक्टर 28 स्थित औद्योगिक भूखंडों का आवंटन आज किया गया। उन्होंने बताया कि यह योजना 16 जून वर्ष 2025 से 6 अगस्त वर्ष 2025 तक प्रचलित रही। जिसमें कुल 48 लोगों ने आवेदन किया। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की कंसल्टेंट फर्म द्वारा संपूर्ण जांच किया गया, तथा 20 आवेदक पात्र पाए गए। 22 सितंबर को प्राधिकरण के कार्यालय में आयोजित ड्रा में आवेदको ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को शाम 4 बजे सफल आवेदको को आवंटन पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क विश्व स्तरीय औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो आगामी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जेवर के निकट है। इसका उद्देश्य देश में मेडिकल उपकरण निर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है, तथा नवाचार को प्रोत्साहित कर निवेश आकर्षित करना है। यह आवंटन उत्तर प्रदेश को मेडिकल डिवाइस निर्माण का अग्रणी केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे करीब 100 करोड़ रुपए का निवेश आएगा तथा 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

 उन्होंने कहा कि इसी के तहत यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 29, 32, 33 में 8 हजार वर्ग के आकार के औद्योगिक भूखंडों का आवंटन आज किया। उन्होंने बताया कि यह योजना 8 मई से 31 जुलाई तक चली। जिसमें 527 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि कंसल्टेंट फर्म द्वारा जांच के दौरान 448 आवेदक पात्र पाए गए। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर दोपहर को ई-आक्शन किया गया। कुल 37 भूखंडों का आवंटन किया गया। जिसमें 22 आवंटन जनरल/ एमएसएमई,दो आवंटन टाॅय पार्क,8 आवंटन अपैरल पार्क तथा पांच आवंटन हैंडीक्राफ्ट पार्क को किए गए। उन्होंने कहा कि कुल 37 इकाइयों का आवंटन आज किया गया, जिससे करीब 700 करोड़ का निवेश आएगा और 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।