Greater Noida News : थाना जारचा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को आज गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपी अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।
Greater Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जारचा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी प्रमोद पुत्र बनवारी निवासी ग्राम सलारपुर थाना जारचा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसकी उम्र 30 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ 2 फरवरी को हरिशंकर नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी साधना की शादी 10 फरवरी वर्ष 2022 में प्रमोद पुत्र बनवारी के साथ हुई थी। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपने हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता था, तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके बेटी के ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न किया, जिसकी वजह से उसने 31 जनवरी को सल्फास खा लिया। उपचार के दौरान एक फरवरी को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित ने अपनी बेटी के प्रति प्रमोद, ससुर बनवारी और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल सास ससुर अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।