Greater Noida News : भाकियू मंच ने कार्यालय का उद्घाटन कर पंचायत का किया आयोजन

Jun 24, 2024 - 12:56
Jun 24, 2024 - 13:06
Greater Noida News : भाकियू मंच ने कार्यालय का उद्घाटन कर पंचायत का किया आयोजन

Greater Noida News : भारतीय किसान यूनियन मंच के जिला कार्यालय बुलंदशहर का भव्य उद्घाटन समारोह व किसान पंचायत गोपालपुर में आयोजित किया गया।

Greater Noida News :

कार्यालय का उद्घाटन मंच के संरक्षक संस्थापक सुरेन्द्र प्रधान, सूरज प्रधान, चरन सिंह प्रधान, चाहत प्रधान, राजवीर प्रधान के कर कमलों द्वारा किया गया। वहीं किसान पंचायत की अध्यक्षता बाबा खचैडू व संचालन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनमिंदर भाटी ने किया। इस दौरान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि लुहारली टोल की समस्या से 45 गांव प्रभावित है। इस टोल से किसानों व ग्रामीणों का रोज का आना-जाना दादरी व सिकन्दराबाद लगा रहता है जितनी बार भी टोल पार करते हैं टोल कर्मी किसानों व ग्रामीणों से टोल वसूली करते हैं जिससे पूरे क्षेत्र के किसान परेशान चल रहे। लेकिन अब टोल कर्मियों की तानाशाही नहीं चलेगी।

 सुधीर चौहान ने कहा कि सिकन्दराबाद में औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण भी यहां के युवाओं के लिए रोजगार नही है। राष्ट्रीय महासचिव गौतम लोहिया ने कहा कि कंपनियों से निकलने वाले धुआँ से के कारण क्षेत्र में कैसर, दमा व हेपिटाइटिस जैसी भयंकर बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इस दौरान बुलंदशहर जिलाध्यक्ष अमित प्रधान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, नीरज प्रधान, जीत सिंह प्रधान, सहनवाज सैफी, सुमित चौधरी, कृष्ण भड़ाना, गोलू चौधरी ,कुनाल भाटी, बिल्लू प्रधान, गजेंद्र बसौया, अमित बसौया, सोनू लोहिया, अनुज कसाना, प्रिंस भाटी, ओम भाटी, ऐके बसौया, रिंकू यादव, राहुल पवार सहित अन्य लोग मौजूद रहें