Greater Noida News : लापता पत्थर व्यापारी के बेटे का 72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Greater Noida News : गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी पत्थर कारोबारी मनीष गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता को लापता हुए 72 घंटे से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस उसे तलाश नहीं पाई है। पुलिस की कई टीमें उसे ढूंढ रही है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र सिंह ने बताया कि मनीष गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर को व्यापारी के बेटे के लापता होने के बाद एक व्यक्ति का फोन उसके परिजनों को आया था। उसने कहा था कि शशांक की तबीयत खराब है। जिस अज्ञात व्यक्ति का फोन युवक के दादा राम प्रकाश गुप्ता को आया था, उसका पता अलीगढ़ का है। फोन करते वक्त लोकेशन दिल्ली में मिली थी।
पुलिस इस व्यक्ति के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना की कॉलर तक पहुंचाने के बाद ही इस घटना के परतें खुलेंगी। वहीं शुक्रवार को कारोबारी परिवार इस मामले में कुछ भी बताने से बचता नजर आया। उन्होंने बताया कि लापता युवक शशांक गुप्ता की उम्र 25 वर्ष है। उसकी कार दनकौर थाना क्षेत्र में मिली थी।