Greater Noida News : घर से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नगदी चोरी

Aug 19, 2026 - 11:39
Greater Noida News : घर से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नगदी चोरी
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम डेरीन गुजरान में रहने वाले एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने घर में रखे हुए लाखों रुपए कीमत के जेवरात और ढाई लाख रुपये नगद चोरी कर लिया है। चोर चोरी करके जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को यशपाल नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दनकौर के डेरिंन गुजरान गांव में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने बीती रात को उनके घर पर धावा बोला। उनके अनुसार बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के जेवरात और घर में रखे हुए करीब ढाई लाख रुपए नगद चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।