Greater Noida News : लोन एप में तकनीकी खराबी के कारण खाते में दिखे थे खरबों रुपए

Aug 6, 2025 - 09:33
Greater Noida News : लोन एप में तकनीकी खराबी के कारण खाते में दिखे थे खरबों रुपए

Greater Noida News : जनपद गौतमबुद्धनगर के ऊंची दनकौर गांव के रहने वाली मृत महिला गायत्री देवी के यूपीआई के माध्यम से बैंक खाते में अचानक दिखाई देने वाली खरबों रुपए की रकम एक तकनीकी गड़बड़ी निकली। असल में उसके खाते का बैलेंस जीरो था। इस मामले में दनकौर पुलिस की ओर से की गई पड़ताल में पता चला है कि एक लोन एप के कारण डिजिटल गड़बड़ी हुई। जिसकी वजह से यूपीआई में गलत राशि दिखाई दे रही थी। यह मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शाखा प्रबंधक अभय कुमार ने बताया कि दिवंगत महिला गायत्री देवी के के खाते में जीरो बैलेंस है। 7 दिन पहले खाते को फ्रीज कर दिया गया था। उनके बैंक खाते में कोई रकम नहीं आई है, किसी ऐप से उसका खाता जुड़ा हुआ है। यहां 37 डिजिट की रकम देखने की जानकारी मिली है। थाना दनकौर के प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बैंक प्रबंधन से युवक की मां के बैंक खाते की जानकारी जुटा गई है। उसके खाते में कोई बैलेंस नहीं दिख रहा है। युवक के मोबाइल ऐप में तकनीकी खराबी के कारण मोबाइल पर रकम दिख रही है। उन्होंने बताया कि युवक दीपक की मां गायत्री देवी की दो माह पूर्व मौत हो गई थी। उनका खाता उनका बेटा दीपक यूपीआई के जरिए चल रहा था। जांच में सामने आया है कि युवक ने अपने मोबाइल में एक लोन एप इंस्टॉल कर रखा था। एप में कोई तकनीकी खराबी आई, जिसके कारण उसके खाते में गलत डिजिट की रकम दिखाई दे रही थी। मंगलवार को दीपक नामक युवक की दिवंगत मां के खाते में 37 अंक की रकम दिखाई दे रही थी। यह बात देखते-देखते सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे जनपद में फैल गई। युवक के खाते में दिखाई दे रही खरबों की रकम को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी।

कुछ लोग इस साइबर अपराधियों की चाल बता रहे थे, तो कुछ लोग इस दिवंगत मां आत्मा का चमत्कार बता रहे थे।