Greater Noida News : महिला के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Oct 3, 2024 - 10:13
Greater Noida News : महिला के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Symbolic Image
Greater Noida News : थाना जारचा में एक व्यक्ति ने अपनी बहन के पति सुमित व ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि ये लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते हैं, तथा मारपीट करते हैं।
Greater Noida News :
 थाना जारचा के प्रभारी अमित खारी ने बताया कि अमित कुमार पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ग्राम ततारपुर ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने अपनी बहन पूजा की शादी वर्ष 2018 में पुष्पेंद्र तोमर निवासी जनपद मेरठ के साथ की थी। पीड़ित का आरोप है की शादी के समय से ही उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते हैं, तथा उसके साथ मारपीट करते हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुष्पेंद्र तोमर, नरेंद्र तोमर तथा मुन्नी देवी के खिलाफ पुलिस दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।