Greater Noida News : दिल्ली से बनारस जा रही डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल, 14 अस्पताल में भर्ती
Greater Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र में दिल्ली से बनारस जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर मंगलवार की देर रात को पलट गई। इस घटना में बस में सवार दो दर्जन से ज्यादा व्यक्ति घायल हो गए। 14 महिला-पुरूषों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ लोग को हल्की चोट आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाकर सड़क किनारे लगवाया, उसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ।
Police Station Dankaur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय गौतम ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से करीब 13 किलोमीटर दूर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि यह बस दिल्ली से बनारस जा रही थी। इस घटना में बस में सवार आदर्श पंडित, विनय सिंह, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह ,अशोक यादव, सचिन सिंह, मनोज कुमार, सक्षम तथा 6 महिला सुप्रिया, अरिभा, नसरीन बानो, दीपाली राय, शशि, सामरा गंभीर रूप से घायल हो गई। इन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि करीब 15 यात्रियों को मामूली चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से हाईवे से हटाकर सड़क किनारे खड़ा किया, तथा यातायात को सुचारू रूप से चालू किया। उन्होंने बताया कि बस और कंडक्टर मौके से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

