Greater Noida News : जिला बदर बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

Jun 13, 2024 - 10:42
Greater Noida News : जिला बदर बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

Greater Noida News : थाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर जिला बदर बदमाश को अवैध हथियार सहित जनपद की सीमा से गिरफ्तार किया है।

Greater Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना बादलपुर पुलिस ने इमदाद पुत्र बशीर खान निवासी सादोपुर चिरौली थाना बादलपुर उम्र 56 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसकी जब से एक नाजायज चाकू मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के विशेष न्यायालय ने आरोपी को 7 मई वर्ष 2024 को गुंडा एक्ट के मामले में 6 माह के लिए जिला बदर घोषित किया था। बदमाश इसके बावजूद भी जनपद की सीमा में रहता हुआ पाया गया था। उन्होंने बताया कि उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।