Greater Noida News : दंपति से मारपीट करने वाला पीआरवी पर तैनात सिपाही निलंबित

Apr 30, 2025 - 10:07
Apr 30, 2025 - 10:07
Greater Noida News : दंपति से मारपीट करने वाला पीआरवी पर तैनात सिपाही निलंबित
Symbolic Image
Greater Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के पीआरवी पर तैनात एक सिपाही ने एक दंपति के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार  को वायरल हुआ। अधिकारियों ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया। 
Greater Noida News :
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि   बीटा दो थाना क्षेत्र में तैनात पीआरवी को ऐच्छर चौकी क्षेत्र में कार से बाइक में टक्कर मारने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर पीआरवी मदद के लिए मौके पर पहुंची। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचा और वहां मौजूद एक व्यक्ति से उनकी कहासुनी हो गई। इसी बात पर सिपाही ने गुस्से में आकर व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया। बीचबचाव में आई महिला के साथ भी मारपीट की। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही भूपेंद्र मलिक को निलंबित कर दिया। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित पीआरवी कर्मी को निलंबित किया गया है।