Greater Noida News : 6 डकैतों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

Jul 19, 2025 - 12:51
Greater Noida News : 6 डकैतों  के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज
Google Image

Greater Noida News : गैंग बनाकर डकैती डालने वाले 6 बदमाशों को थाना बिसरख पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। इन बदमाशों ने पूर्व में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई थी।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अजीत कुमार पुत्र सुभाष चंद्र ,विशाल पुत्र महेश पाल, देवराज उर्फ़ लुक्का पुत्र सुभाष चंद्र, धीरज पुत्र सतीश, मोहित पुत्र विजय सिंह ,संदीप कुमार पुत्र राजन लाल को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। उन्होंने बताया कि इस गैंग का लीडर अजीत कुमार पुत्र सुभाष है। थाना प्रभारी ने बताया कि ये लोग गैंग बनाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डकैती जैसे संगीन अपराध को कारित करते हैं। इन्होंने पूर्व में पुलिस पार्टी के ऊपर जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई है। इनके खिलाफ थाना बिसरख सहित विभिन्न थानों में दर्जन भर से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अपराधियों ने अपराध के रास्ते कितनी संपत्ति अर्जित की है। उसे भी कुर्क किया जाएगा।