Greater Noida News : अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

Aug 6, 2026 - 13:44
Greater Noida News : अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को बीती रात को मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में बीती रात को एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक धवल प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।