Greater Noida News : भाजपा का कल से सक्रिय सदस्यता अभियान

Oct 15, 2024 - 13:51
Oct 15, 2024 - 13:57
Greater Noida News : भाजपा का कल से सक्रिय सदस्यता अभियान

Greater Noida News : भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा सक्रिय सदस्यता पर्व अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता मौजूद रहें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने तथा संचालन जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने किया।

Greater Noida News : 


 बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पहले चरण सदस्यता अभियान आज समाप्त हो रहा है। उसके बाद तीसरा सक्रिय सदस्यता अभियान संगठन महापर्व अभियान 16 अक्तूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा। एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन में रह कर जन सेवा के कार्य कर पार्टी में आगे बढ़ता है। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि 5 सितंबर से अपने जिले में सदस्यता अभियान सभी बूथों पर चला सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्यता कराते हुए 8800002024 नम्बर पर मिस्ड कॉल करा कर भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाने के कार्य को पूरा किया।

 बैठक के दौरान जिला महामंत्री योगेश, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सेवानन्द शर्मा, सतेंद्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, गुरुदेव भाटी, डॉक्टर पूजा गंगानिया, रवि जिन्दल सत्यपाल शर्मा, इन्द्र नागर, अमित पंडित, मनीष भाटी, संजय भाटी, महेश शर्मा, सतीश भाटी, सरफराज अली, पंकज रावल, सचिन शर्मा, दिनेश भाटी, सुनील शर्मा, हरिदत्त शर्मा, राजीव सिंघल, महेन्द्र नागर, मुकेश चौहान, श्यामवीर भाटी, जितेन्द्र सेन सहित अन्य उपस्थित रहे।