Greater Noida News : शहर में ठगी का एक नया कारनामा आया सामने

Dec 13, 2024 - 14:00
Dec 13, 2024 - 14:11
Greater Noida News : शहर में ठगी का एक नया कारनामा आया सामने
Symbolic Image
Greater Noida News : नोएडा शहर में आजकल एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो सीधे-साधे लोगों  से संपर्क करके उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देता है, तथा उनसे ऐप लोड करवा कर उनके खाते से रकम निकाल लेता है। ये बदमाश ठगी की रकम से महंगे कीमत के मोबाइल फोन खरीदने हैं, तथा उसे सीधे-साधे लोगों को सस्ते दर पर बेच देते हैं। इस तरह की ठगी की वारदात कई लोगों के साथ हुई है। नोएडा के थाना सेक्टर 39 सहित विभिन्न जगहों पर पीड़ितों ने शिकायत की है। 
ग्रेटर नोएडा में तेज, विकास, नागेंद्र चला रहे हैं अवैध कॉल सेंटर
Greater Noida News :
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गैंग का लीडर तेज है। इसने विकास, नागेंद्र आदि आधा दर्जन लोगो के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा में एक फ्लैट किराए पर ले रखा है। वहीं से इसके गैंग का संचालन हो रहा है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि पीड़ितों की शिकायत पर नोएडा पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
 ऐप लोड करवा कर लोगों से के खाते से निकाली जा रही रकम, ऑनलाइन मंहगा फोन खरीद कर, बेच रहे हैं सस्ते दर पर