Greater Noida News : विभिन्न जगहों से अवैध रूप से शराब बेच रहे 7 गिरफ्तार

Jul 15, 2025 - 19:43
Greater Noida News : विभिन्न जगहों से अवैध रूप से शराब बेच रहे 7 गिरफ्तार

Greater Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

Police Station Dadri Greater Noida News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 97 पव्वा हरियाणा मार्का देसी शराब और एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी घोड़ी बछेड़ा गांव के पास से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेचने के धंधे में संलिप्त है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने प्रवेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 36 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी मंडी श्याम नगर के पास से हुई है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह ने भीम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 25 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने सनी पुत्र रामपाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।

Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक वरुण कुमार ने एक सूचना का आधार पर अखिलेश पुत्र महेश चंद्र पुष्पेंद्र पुत्र हरिमोहन सनी पुत्र रमेश चंद्र को घरबार रोड के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 45 पव्वा उत्तर प्रदेश मार्का शराब, चार बोतल और 8 पव्वा पंजाब प्रांत मार्का अंग्रेजी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं।