Greater Noida News : 25 वर्षीय युवक छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा, मौत

Nov 12, 2024 - 09:00
Greater Noida News : 25 वर्षीय युवक छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा, मौत
Symbolic image

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर के अंबेडकर बिहार कॉलोनी में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Greater Noida News : 

 थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लाल बाबू कुमार पुत्र बिंदेश्वर राम उम्र 25 वर्ष मूल निवासी जिला सीतामढ़ी बिहार मौजूदा समय में कस्बा सूरजपुर के अंबेडकर बिहार कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को लाल बाबू कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।