Greater Noida News : ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता: प्रो. रामगोपाल यादव

Jul 27, 2025 - 17:49
Greater Noida News : ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता: प्रो. रामगोपाल यादव

Greater Noida News : समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव के रविवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए को ग्रेटर नोएडा पहुंचे।

इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के ग्रेटर नोएडा स्थित आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया किया।


स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रो. रामगोपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को आगमी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

आज भाजपा अपने राजनैतिक हित साधने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा की नीति हर परिस्थिति में चुनाव जीतने की है, चाहे इसके लिए उसे लोकतंत्र की हत्या ही क्यों ना करनी पड़े। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कि जनविरोधी नीति और मनमानी के चलते आज देश एवं प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। दिनों-दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता है।


प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता अब उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है। संविधान बचाने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को हटाना अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओ से अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।


इस मौके पर सरधना विधायक अतुल प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीरचंद नागर, सुनील भाटी देवटा, जिला महासचिव सुधीर तोमर, मेहंदी हसन, सुरेन्द्र नागर, रविन्द्र यादव, कपिल ननका, ओंकार भाटी, अक्षय चौधरी, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, दीपक देवटा, हिमांशु राणा, लोकेन्द्र यादव, अभिषेक भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।