Ghaziabad News : पुलिस मुठभेड़ में दो लूटेरे घायल

Aug 19, 2026 - 11:09
Ghaziabad News : पुलिस मुठभेड़ में दो लूटेरे घायल
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाशों की फोटो

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से स्वाट और थाना पुलिस टीम ने मध्य रात्रि को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी हैं। 

ACP NANDGRAM : एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मेरठ रोड स्थित मोरटा तिराहे पर पुलिस बैरियर लगाकर मध्य रात्रि को चेकिंग कर रही थी तभी चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई पड़े। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में घायलों ने अपने नाम आरिफ और ज़ुबैर बताया।

एसीपी ने बताया कि बदमाशों ने नंदग्राम क्षेत्र में सोसाइटी के बाहर टहल रह एक युवक के गले से सोने की चैन लूट ली थी। इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़े गए बदमाशों से दो सोने के चेन के टूटे हुए टुकड़े, चोरी की बाइक और दो तमंचे बरामद किये गए है।