Dadri News : ट्रक से टकराई ईको किर दो की, मौत 10 घायल

Aug 15, 2024 - 12:29
Dadri News : ट्रक से टकराई ईको किर दो की, मौत 10 घायल
Symbolic Image
Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र में आज सुबह हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dadri News :
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार सिद्धू ने बताया कि एक ईको कार में सवार होकर 12 लोग ईस्टर्न पेरिफेरल के रास्ते जनपद बदायूं जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पोल नंबर 70 के पास एक ट्रक से लोहे की प्लेट और  अन्य सामान गिर गया। ट्रक का ड्राइवर ट्रक को रोककर लोहे की प्लेटों को चेक कर रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही ईको कार ट्रक से जा भिड़ी।
 उन्होंने बताया कि इस घटना में  कार में सवार एक महिला समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल प्रभाव से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर अकरम पुत्र निसरूद्दीन निवासी जनपद बंदायू उम्र 24 वर्ष, तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में विवेक, रजनीश ,नेत्रपाल, सादिक, एवरैन, देवराज, अरविंद, राजेश्वरी, वागेश व गजराम गंभीर रूप से घायल है। उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि दो की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।