Noida Political News : समाजवादी पार्टी ने लोक सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी हाइकमान अपने कर्मठ नेताओं को आगे लाने की पहल की है। नोएडा के सेक्टर-73 स्थित गांव सर्फाबाद निवासी महेन्द्र यादव को समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
Noida Political News :
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेन्द्र यादव बीते कई दशकों से पार्टी के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व में वह समाजवादी नोएडा ग्रामीण के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव महेन्द्र यादव ने बताया कि पार्टी पूरे दमखम से लोकसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका जोर पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाना है। चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा जोश का भरपूर इस्तेमाल कर देश की सत्ता से भाजपा के देश व प्रदेश से बेदखल करना है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का आभार व्यक्त किया है। वहीं महेन्द्र यादव को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।