Noida News : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Aug 13, 2025 - 14:17
Noida News :  महिला की  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Noida News : नोएडा के  फोर्टिस अस्पताल में एक महिला की प्रसव के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के कनावली क्षेत्र की रहने वाली महिला तपस्या पत्नी सोनू सिंह उम्र 35 वर्ष गर्भवती थी। उन्हें प्रसव के लिए गाजियाबाद के उत्तम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, उन्होंने बताया कि प्रसव के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए बीती रात को नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची  थाना सेक्टर 58 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है  थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद गाजियाबाद पुलिस द्वारा की जाएगी।