Noida News : दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला को खिलाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Nov 6, 2024 - 12:32
Noida News : दहेज की मांग पूरी ना होने पर महिला को खिलाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Symbolic Image
Noida News : दहेज की मांग पूरी ना होने पर दहेज लोभियों ने महिला को जहरीला पदार्थ खिला दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के भाई की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
 थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात को शेरपाल पुत्र हरेंद्र निवासी सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन की शादी 18 फरवरी वर्ष 2022 को अनीश यादव पुत्र सतपाल यादव निवासी ग्राम होशियारपुर के साथ हुई थी। पीड़ित का आरोप है की शादी के समय से ही अनीश, उसकी मां पुष्पा, भाई अभिषेक तथा भाई की पत्नी काजल दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। ये लोग दहेज में 50 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। दहेज की मांग पूरी ना होने पर ये लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। पीड़ित के अनुसार 3 नवंबर को दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसकी बहन पूजा को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने चूहे मारने की दवा जबरदस्ती पिला दिया। उसकी बहन ने उसे फोन करके सारी घटना की जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार जहर खिलाने के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि पीड़ित सिकंदराबाद से नोएडा पहुंचा। उसने अपनी बहन को गंभीर हालत में उपचार के लिए सेक्टर 50  स्थित निरो अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहां पर उसका उपचार चल रहा है। पूजा की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।