Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया दौरा ,28 मार्च को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Mar 22, 2026 - 15:42
Noida News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया दौरा ,28 मार्च को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया दौरा ,28 मार्च को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Noida News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा आए। वह दोपहर को हेलीकॉप्टर से जेवर एयरपोर्ट पहुंचें। यहां करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक करके उद्घाटन समारोह की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

 मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कमिश्नरेट पुलिस, यमुना प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई थी। मुख्यमंत्री लखनऊ से हवाई मार्ग से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचें। इसके बाद यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिये नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचें।

बैठक मे अधिकारियों ने सीएम के सामने समारोह की योजना, सुरक्षा प्लान और जनसभा में लोगों के आने वालों की संख्या और उनके बैठने की व्यवस्था जैसी तैयारियों की जानकारी रखी। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर होने वाली सुरक्षा प्लानिंग की समीक्षा भी की गई। 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री रविवार को नोएडा आए। उनके साथ उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह भी गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट और जनसभा स्थल का निरीक्षण करके यहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभागार में अधिकारियों के साथ सीएम ने बैठक की। उन्होंने जनसभा में पार्किंग व्यवस्था का व्यवस्थित मैप तैयार करने के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधा, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, प्रभारी मंत्री कुंवर वृजेश सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह, डीएम गौतमबुद्धनगर मेघा रूपम, सीईओ यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण राकेश कुमार सिंह, एसीईओ शैलेन्द्र भाटिया, डीसीपी पूनम मिश्रा, एडीएम वित्त अतुल कुमार, एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे, इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, सीओओ किरन जैन, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।