Noida News : यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार 

Jan 17, 2025 - 13:00
Noida News : यूपी एसटीएफ ने  मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार 
Noida News : उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल नोएडा यूनिट व थाना हाईवे पुलिस जनपद मथुरा  ने एक संयुक्त मुठभेड़ के दौरान एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को थाना हाईवे क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है।
Noida News :
 अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नोएडा यूनिट राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मुठभेड में घायल बदमाश की पहचान कैलाश पारदी के रूप में हुई है। वह जनपद कन्नौज में हुई डकैती में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, 1265 रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।