Noida news : अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, गला घोटकर हत्या की आशंका

Apr 4, 2024 - 13:26
Noida news : अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, गला घोटकर हत्या की आशंका
Symbolic Image
Noida News : थाना फेस- 2 क्षेत्र के सेक्टर 139 में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस को आशंका है कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। घटनास्थल को लेकर थाना फेस- दो और थाना सेक्टर -142 पुलिस आपस में उलझी हुई है।
Noida News :
 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 139 में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को जंगल में मिला है। मौके पर पहुंची  थाना फेस-दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना फेस- दो पुलिस का कहना है कि यह घटनास्थल थाना सेक्टर 142 क्षेत्र का है। पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की हत्या गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।