Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात शव मिले

Apr 29, 2024 - 11:14
Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात शव मिले
symbolic Image
Noida News : जनपद के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात शव मिला है, जबकि लोगों 4 की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। 
 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के बडपूरा गांव में रविवार को एक 32 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।  मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस -तीन क्षेत्र में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति पुलिस को सड़क पर मूर्छित अवस्था में मिले।  उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Noida News :
मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर दो स्थित लाल मंदिर के पास एक महिला मृत अवस्था में मिली है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि महिला का नाम सुनीता है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।  मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- 2 क्षेत्र में रहने वाले नमो गर्ग उम्र 14 वर्ष की संदिग्ध हालात  में मौत हो गई है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस दो क्षेत्र में रहने वाली श्रीमती लक्ष्मी पत्नी लोकेश उम्र 21 वर्ष की संदिग्ध  अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।